घर से निकलते ही कैंट चौकी के पीछे युवक की हत्या
आगरा, जून 17 -- आगरा कैंट (सदर) पुलिस चौकी के पीछे रेलवे की दीवार के पास बुधवार को 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक घर से निकलकर काम पर जा रहा था। घर से महज 500 मीटर ही दूर आया था। तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पति की हत्या की सूचना पर पत्नी ने खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस के हाथ फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। सुल्तानपुरा छोटी बस्ती निवासी 24 वर्षीय सोलू अटल चौक के पास दुबे ढाबे पर काम करता था। सुबह साढ़े सात बजे सोलू काम पर जाने के लिए पैदल घर से निकला था। नौ बजे करीब रेलवे की दीवार के सहारे झाड़ियों में रक्त रंजित एक शव मिला। शव की पहचान सोलू के रूप में हुई। शव देखकर ही साफ हो रहा था कि मामला हत्या का है। यह खबर सोलू के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.