बरेली, जून 22 -- पिता ने एक थप्पड़ मारा तो किशोर नाराज होकर घर से चला गया और मुंबई जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गया। कैंट पुलिस ने महज दो घंटे में उसे बरामद कर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। लाल फाटक निवासी व्यक्ति ने शनिवार शाम थाना कैंट जाकर इंस्पेक्टर संजय धीर को बताया कि उन्होंने अपने 15 वर्षीय बेटे को एक थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर वह घर से दस हजार रुपये लेकर कहीं चला गया है और काफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रहा है। इस पर पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। सर्विलांस सेल से किशोर के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो वह एडीएम कंपाउंड के पास मिली। यह भी पढ़ें- पिता के डांटने पर किशोर ने घर छोड़ा पुलिस पहुंची लेकिन किशोर वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर किशोर की तलाश शुरू की तो वह इज्जतनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक ...