बस्ती, मई 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र का रहने वाला एक किशोर नाराज होकर घर छोड़ कर निकल गया। इसके बाद वह बस पकड़कर लखनऊ चला गया। परेशान परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम तलाश में जुटी। सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान उसे लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस पर सवार होते देखा गया। इसके बाद एक टीम लखनऊ रवाना हो गई। साथ ही लखनऊ पुलिस से भी डिटेल साझा किया। दोनों जिलों की पुलिस के संयुक्त प्रयास से लापता किशोर को लखनऊ से सकुशल खोज निकाला गया। इसके बाद उसे बस्ती लाकर घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। पैकोलिया पुलिस के अनुसार बुधवार को किशोर के पिता ने उसके लापता होने की सूचना थाने पर दी। बताया कि उनका बेटा किसी बात पर घरवालों से नाराज होकर निकल गया।काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग न मिलने पर सूचना पुलिस को दी। पैकोलिया...