घर से नाराज होकर दूसरे राज्य गई बुआ-भतीजी बरामद
संतकबीरनगर, सितम्बर 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर से लापता हुई नाबालिग बालिका और उसकी बुआ को दूसरे राज्य से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।22 अगस्त 2026 को पीड़ित पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी अपनी 16 वर्षीय बुआ के साथ 21 अगस्त 2026 को काम से घर से निकली थी। मगर काफी समय बाद भी दोनों घर वापस नही आई तो चिंता बढ़ गई और उनकी खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने परिजन तरह-तरह की आशंका से परेशान हैं। पुलिस ने लापता बुआ और भतीजी के मामले में केस दर्ज कर तलाश शुरु किया। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बरामदगी के लिए टीम लगाई गई। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय के पर्यवेक्षण और कोतवाल जयप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.