बस्ती, मार्च 27 -- दुबौलिया। थानाक्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने को निकली दो सगी बहनों रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थीं। दोनों के साथ अनहोनी की आशंका में परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में यह सामने आया था कि दोनों बच्चियां घर से नाराज होकर निकल गई थीं। इसके बाद टीम ने उनकी खोजबीन शुरू की। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, जगह-जगह फोटो/ पंपलेट देकर पता करने का प्रयास किया गया। गुरुवर को थानाक्षेत्र के लारा मोड़ के पास से दोनों बच्चियों को सकुशल खोज निकाला गया। उनके परिजन को बुलाकर उन्हें दोनों बच्चियां सुपुर्द कर दी गईं। खोजबीन करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसआई जालंधर प्रसाद, सिपाही कमलदेव सिंह, निधि सिंह शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.