बांदा, जून 8 -- बांदा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गुम हुए 13 वर्षीय बालक का पता लगाकर 03 घंटे के भीतर परिजनों को सौंप दिया।उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र गायत्री नगर के रहने वाले रामस्वरूप श्रीवास ने कोतवाली नगर पर सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय बालक घर से नाराज होकर कहीं चला गया । सूचना पर तत्काल कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बच्चे के सकुशल बरामदगी के लिए टीम गठित करते हुए सीसीटीवी की फुटेज के सहारे हुए बच्चे को कालू कुआं चौराहे के पास से 03 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके पिता को सुपुर्द किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...