मथुरा, मार्च 19 -- घर से नाराज होकर आई किशोरी को जीआरपी की टीम ने बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी को मंगलवार की रात कंट्रोल से सूचना मिली कि दिल्ली में रहने वाले 14 वर्षीय किशोरी घर से नाराज होकर गीता जयंती एक्सप्रेस में सवार होकर जा रही है। कंट्रोल ने किशोरी का फोटो भी जीआरपी को भेजा था। ट्रेन मंगलवार की रात जब जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह उप निरीक्षक विपिन कुमार व महिला हैड कांस्टेबल पूजा के साथ किशोरी की तलाश में जुट गए। टीम ने गीता जयंती के सामान्य कोच में सवार किशोरी को बरामद कर लिया और कंट्रोल को इसकी सूचना दी। इसके बाद किशोरी के परिजन भी जीआरपी थाने पहुंच गए। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि किशोरी नाराज होकर गीता जयंती में सवार होकर दिल्ली से मथुरा पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.