घर से नाराज किशोरी को जीआरपी ने परिजनों से मिलाया
आगरा, जुलाई 11 -- आगरा कैंट जीआरपी ने घर से नाराज होकर ट्रेन से आगरा पहुंची 13 वर्षीय किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि 10 जुलाई को आगरा कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान किशोरी लावारिस अवस्था में घूमती मिली। उसे थाना लाकर पूछताछ की गई। किशोरी ने बताया कि वह मिर्जापुर की रहने वाली है और घर से नाराज होकर ट्रेन से आगरा आ गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता से मोबाइल पर संपर्क किया। सूचना मिलने पर परिजन आगरा पहुंचे। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जहां से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.