आगरा, फरवरी 15 -- थाना शमसाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है कि उसकी पत्नी घर से सामान और कुछ नगदी लेकर अपने भाई के यहां जाने के लिए कहकर गई थी। दो दिन बाद घर वापस न आने पर जानकारी करने पर पता चला कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही है। पीड़ित ने पत्नी को प्रेमी से छुटकारा दिलाने के लिए गुहार लगाई है। थाना पुलिस ने नाम बदलकर प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को थाने बुलाया। पत्नी के बयानों के आधार पर उसे प्रेमी के ही सुपुर्द कर दिया है। बताया गया है कि यह पीड़ित की दूसरी शादी है। करीब सात वर्ष पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। दो वर्ष उसकी दूसरी शादी हुई थी। मामले की जांच कर रही एसआई सुरभि औलख ने बताया कि पुलिस आयुक्त के माध्यम से प्रार्थना पत्र मिला था। एक व्यक्ति द्वारा शिकायत क...