गाज़ियाबाद, मई 15 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। जावली गांव निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि 12 मई की रात वह परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। इस दौरान देर रात चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी से सोने का गले का सेट, सोने की कंठी, पांच अंगूठी व 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। 13 मई की तड़के करीब पौने चार बजे जब उनकी आंख खुली तो सामान बिखरा हुआ देखकर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी और मुकदमा दर्ज करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...