घर से नकद सहित लाखों की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोदरिया मांगों गांव निवासी रामबालक राम के घर से बुधवार की रात चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बक्सा में रखे एक लाख बीस हजार नकद व गहने की चोरी कर फरार हो गए। गृहस्वामी रामबालक राम ने गुरुवार को थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उधर, थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- परिजन सोते रहे चोर उड़ा ले गए आभूषण, नगदी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.