प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दीवार फांदकर छत के रास्ते घर में घुसे चोर नकदी समेत लाखों के जेवर उठा ले गए। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे बख्तावर देऊम पूरब गांव में शिवम तिवारी पुत्र हीरालाल के घर के लोग शनिवार रात सो रहे थे। इसी बीच रात करीब तीन बजे शिवम तिवारी विंध्याचल दर्शन करने जाने के लिए उठे और कपड़े आदि लेने के लिए कमरे में गए तो वहां का नजारा देखकर वह अवाक रह गए। शिवम के मुताबिक घर के पिछले हिस्से से छत के सहारे घर में घुसे चोर बक्से अलमारी के लॉक तोड़कर उसमें रखे लगभग बीस हजार रुपए की नकदी और चार लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। शिवम की बीते वर्ष नवंबर में शादी भी हुई थी। एसओ सांगीपुर गौरव त्रिवेदी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.