मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- मुरादाबाद। घर से पांच लाख रुपये की नकदी और जेवर लेकर किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। मझोला थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक और उसके परिजनों पर बहलाफुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया है। मझोला थाना के लाइन पार क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बिना पढ़ी लिखी है। बीते 14 फरवरी को शाम करीब चार बजे बेटी घर से बिना बताए लापता हो गई। आरोप लगाया कि अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव डियोढ़ी निवासी जसराज उसे बहलाफुसला कर भगा ले गया है। इसमें आरोपी की मां रामवती, भाई लाखन व मलखे, भाभी माया ने भी उसका साथ दिया। शिकायतकर्ता क अनुसार उसने स्वयं सहायता समूह से लोन लेकर पांच लाख रुपये घर पर रखे थे...