घर से दो सौ मीटर दूर सोख्ते में मिला मासूम का शव
जौनपुर, फरवरी 17 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोरापट्टी गांव में सोमवार को एक गड्ढे में गिरकर पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही। गोरापट्टी ग्राम पंचायत निवासी पांच वर्षीय सूफियान पुत्र मुख्तार शाह रविवार शाम को खेलते खलते लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिला तो उसके परिवार वालों ने पीआरवी 112 को सूचना दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर काफी खोजा, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर बने सोख्ता में भरे पानी में उतराया मिला। सोख्ता में करीब पांच फीट पानी भरा था। रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया खेलते समय गड्डे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.