सिमडेगा, मार्च 31 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सेमरटोली गांव से सोमवार को लापता दो वर्षीय मासुम को मंगलवार की सुबह घर से दो किमी दूर स्थित एक झाड़ी से सकुशल बरामद किया गया। बच्चे को सकुशल देख उनकी मां रोते हुए अपने पुत्र दिव्यांश सिंह को अपने सीने लगा लिया। बता दें कि सेमरटोली गांव निवासी प्रताप सिंह का दो वर्षीय पुत्र दिव्यांश सिंह सोमवार की संध्या करीब 5:30 बजे अचानक अपने घर से लापता हो गया। बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से तेजी से फैलायी। साथ ही ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के साथ्ज्ञ देर रात तक आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह महुआ चुनने के लिए बोकवा पहाड़ के समीप पहुंच...