गंगापार, मई 25 -- थरवई थाना क्षेत्र के हेतापट्टी गांव में एक युवक का पेड़ से लटकता शव मिलने से हड़कप मच गया। घटना की जानकरी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची थरवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हेतापट्टी गांव के राम सिंह के बेटे 23 वर्षीय संतोष की सोमवार की सुबह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर चिलबिल के पेड़ में रस्सी से लटकता शव देख शौच करने गईं महिला ने शोर मचाया तो मौक़े पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गईं। बेटे का शव पेड़ से लटकने की सूचना राम सिंह के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी थरवई पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतोष यादव के परिजनों ने बताया की संतोष रोज की तरह रविवार की रात भोजन...