बागपत, मार्च 9 -- क्षेत्र के एक कस्बे में रविवार की शाम एक किशोर अपने घर से दुकान पर जा रहा था। रास्ते में ही पड़ोसी युवक ने किशोर को रोक लिया और फिल्म दिखाने के बहाने उसे जंगल में ले गया जहां युवक ने किशोर का शारीरिक उत्पीड़न किया। किशोर ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोर के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार का कहना है किशोर का मेडिकल कराकर आरोपी युवक तासिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...