गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा के सेक्टर-15 में रहने वाले जतिन गर्ग का कहना है कि वह सात मार्च की दोपहर में किसी काम से बाहर गए थे। आधे घंटे बाद वह लौटे तो किसी ने घर में घुसकर इनवर्टर की बैटरी चोरी कर ली। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि चोरी करने वाला एक ही व्यक्ति था। उन्होंने उसी दिन थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने 13 दिन बाद 20 मार्च को मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...