घर से तीन लाख के जेवर चोरी, नौकरानी पर आरोप
रांची, मई 10 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चटकपुर स्थित नवासोसो दामाद कॉलोनी निवासी रंजु मिश्रा, पति सूरज मिश्रा ने घर से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला रातू थाना में दर्ज कराया है। रंजु मिश्रा ने रविवार को थाना में आवेदन देकर घर में सात महीने से काम कर रही नौकरानी रूपा कुमारी, पति कुंदन साव, निवासी नवासोसो चटकपुर, पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सात मई की शाम करीब पांच बजे रूपा कुमारी सफाई के बहाने बहू कौशिकी गिरी के कमरे में गई और अलमारी से गहनों से भरा बैग निकाल लिया। बैग में लगभग आधा किलो चांदी के जेवरात, पायल, कमरबंद, बिछिया तथा सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और कान की बाली रखी थी।घटना की जानकारी रात में अलमारी खोलने पर हुई। उस समय घर में केवल रंजु मिश्रा और उनके पति मौजूद थे, जबकि बेटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.