रायबरेली, अप्रैल 12 -- महाराजगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हिलहा गांव में बीते शनिवार की देर रात एक घर पर छत के रास्ते घुसे चोरों ने एक लाख नगदी समेत करीब दो लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। रात में घरवालों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने मामले में सात लोगों के खिलाफ चोरी की नामजद तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के हिलहा गांव के रहने वाले अवध किशोर सिंह उर्फ राजकुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा रामप्रताप सिंह के घर पर चोरों ने करीब एक लाख की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात को पार कर दिया। तहरीर में बताया गया कि उसके चाचा के लड़के का आगामी 19 अप्रैल को बरीक्षा का कार्यक्रम सुनिश्चित है। घर पर विवाह की तैयारी की जा रह...