गुमला, फरवरी 11 -- गुमला। शहर के डीएसपी रोड मुरली बगीचा निवासी शुभम कुमार सिंह ने गुमला थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध घर का ताला तोड़ कर लाखों की समान चोरी का प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आठ फरवरी को शुभम व उसकी मां दोनों पूजा के लिए पुरी गए हुए थे। बुधवार की शाम जब घर लौटे तो, देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा था। जिसमें खोजबीन करने पर पता चला कि सोने का हार, सोने का मांगटीका, एक जोड़ी सोने का कानबाली, सोने का नाक का नथुनी, 35 हजार रूपये गायब है। उक्त चोरी हुए समानों एवं नकद मिलाकर दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.