बाराबंकी, सितम्बर 21 -- टिकैतनगर। थाना अंतर्गत ग्राम अरुवा में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए उस घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों की आहट पर जागी महिला ने देखा कि उसकी छत से तीन लोग खड़े हैं। महिला के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम अरुवा निवासी रोहित कुमार दुबे पुत्र राज नारायण दुबे ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात्रि वह और अपनी मां और भाभी के साथ रात्रि का भोजन करने के बाद सो गए। रात्रि करीब एक बजे घर में हो रही आहट से जब उनकी मां की आंख खुली तो उन्होंने कमरे से बाहर आंगन में आकर देखा कि तीन चोर उनकी छत पर खड़े हुए थे। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आस पड़ोस के लोगों सहित उनकी बहू और बेटे भी जाग गए। कुछ ही द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.