अल्मोड़ा, अप्रैल 24 -- अल्मोड़ा। घर से ट्यूशन को निकली एक 13 साल की बालिका लापता हो गई है। पुलिस के मुताबिक हीराडुंगरी एनटीडी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। कहना है कि 22 अप्रैल को शाम पांच बजे से लापता हुई बेटी ने रात दस बजे अपनी बड़ी बहन को फोन से बताया कि वह आपके पास आ रही है। वह घर नहीं जाएगी। इसके बाद से उसका फोन बंद है। खोजबीन में बेटी का कहीं भी सुराग नहीं लग रहा है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है यह भी पढ़ें- लापता संजीता की तलाश तेज, सूचना देने पर दो लाख इनाम घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...