बहराइच, मई 19 -- फखरपुर । फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहिया भिलौराबासु निवासी हरिश्चंद्र वर्मा पुत्र प्रेमनाथ वर्मा के अनुसार वह अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल चले गए थे। घर में सिर्फ दो छोटे बच्चे थे रात के लगभग 2:00 बजे चोरों द्वारा घर में कूद कर जेवर बर्तन सिलाई मसीन चांदी के जेवर मोबाइल फोन आदि सामान चोरी कर ले गए। सुबह बच्चों के द्वारा जानकारी मिली है चौकी प्रभारी लक्ष्मण पांडे ने बताया कि चोरी की घटना जानकारी मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...