नोएडा, मार्च 15 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर निवासी बजरंग बली द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि वह आठ जनवरी को अपने परिवार के साथ बाहर घूमने के लिए गए हुए थे। 11 जनवरी को जब वह परिवार के साथ वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर घर में घुसकर सोने व चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...