पीलीभीत, अप्रैल 27 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी हरीओम पांडेय ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 24 अप्रैल को शाम पांच बजे उसके घर से चोर ने कमरे में रखे सोने-चांदी के एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। थोड़ी देर बाद उसे चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि चोरी करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- परिजनों को कमरे में बंद करके उठाए लाखों के जेवर यह भी पढ़ें- लाखों का जेवरात चोरों ने किया पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.