रुडकी, मई 12 -- लक्सर। पुलिस ने एक मकान में चोरी करने वाले दो युवकों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे चोरी का सामान भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सुल्तानपुर निवासी मेहरबान अली ने दस मई को तहरीर देकर बताया था कि उसके घर से चोरों ने नगदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर थे। मामले में चोरी का केस दर्ज कर खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया था। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दोस्त हैं और पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- सुल्तानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...