सहरसा, जनवरी 31 -- पतरघट। जम्हरा गांव स्थित एक घर में गुरुवार की रात चोरी होने के मामले पतरघट थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। जम्हरा निवासी गृहस्वामी शंभू प्रकाश सिंह संजू ने थाना अध्यक्ष को दिये लिखित आवेदन में कहा है कि गुरुवार की रात बाहर बजे के बाद एक मोबाइल, इंडक्शन एवं एक वीआईपी में कुछ कपड़ा एवं नगदी चोरी होने की बात कही है। इस बाबत थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदन पर कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...