घर से चोरी करने वाला युवक दबोचा, जेवर व नकदी बरामद
रुडकी, मार्च 26 -- पुलिस ने ग्राम नगला कोयल में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद बरामद कर लिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला कोयल निवासी दिलशाद ने तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने उनके घर की पिछली दीवार तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया। बुधवार की देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर एक सोने की बाली, गोल्ड प्लेटेड झुमके, तीन अंगूठी, एक हार और एक मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब समेत अन्य सामान बरामद कर लिया। साथ ही 2,530 रुपये और 15 किलो गेहूं भी बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.