घर से चोरी आभूषण पुलिस ने किए बरामद
आगरा, जून 10 -- कोतवाली क्षेत्र के ढेला सराय गांव से एक घर से चोरी हुए जेवर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं और परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। इंस्पेक्टर सोरों लोकेश भाटी ने बताया कि बुधवार की सुबह सूबेदार सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी ढेला सराय सोरों ने सूचना दी कि उसके घर से तीन लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं डॉग स्क्वाड़ व फील्ड़ यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ व खोजबीन शुरू की। घटना स्थल के सूक्ष्म निरीक्षण व संदिग्ध स्थानों की सघन तलाशी के बाद घर के निकट झाड़ियों से पुलिस ने सभी आभूषण बरामद कर लिए। अपने आभूषण पाकर परिजन खुश दिखाई दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.