सिद्धार्थ, अप्रैल 8 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी कस्बे के पटेलनगर वार्ड में स्थित डहरिया ताल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। वह मंगलवार सुबह में घर से चाय पीकर निकला था। शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ताल से शव को बाहर निकलवाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।बांसी कस्बे के प्रतापपुर निवासी विष्णु गौतम (35) पुत्र स्व. राम आसरे मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे चाय पीकर घर से निकला था। वह कैसे और डहरिया ताल की तरफ गया इसकी किसी को जानकारी नहीं है। कुछ देर बाद लोगों की नजर ताल में उतराती हुई लाश पर पड़ी तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना की सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी मृत्युंजय पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराई। क...