देहरादून, अप्रैल 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जोगीवाला के जागृति विहार इलाके में एक घर से गैस सिलेंडर चुराकर भाग रहे दो आरोपियों को मकान मालिक ने रंगेहाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को चोरी के सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना जागृति विहार जोगीवाला निवासी सुरेंद्र गुसाईं के घर हुई। आरोप है कि शनिवार रात दो व्यक्ति इंडेन गैस का सिलेंडर चोरी कर ले जा रहे थे। उन्होंने सिलेंडर को बाहर खड़े एक ऑटो में रखा और भागने की फिराक में थे। इसी बीच आहट सुनकर सुरेंद्र गुसाईं बाहर आए और पड़ोसी विनोद कुमार की मदद से उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को मय सिलेंडर और ऑटो के नेहरू कॉलोनी थाने ले जाया गया। पुलिस ...