महाराजगंज, फरवरी 3 -- नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा बीते रविवार की शाम घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों की खोजबीन के बाद थाना क्षेत्र के ही एक गांव के युवक के विरुद्ध किशोरी के गायब करने के संदेह में मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...