गोंडा, जून 5 -- खरगूपुर, संवाददाता। घर से देर रात गायब युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियो में बांस की कोठी में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झूरीकुंइया के सादिक पुरवा की है। गांव की निर्मला देवी (21) पुत्री राम अलख सोनकर घर से रात लगभग तीन बजे गायब हो गई थी। परिजनों को सुबह चार बजे जानकारी होने पर उसकी खोजबीन शुरू की, तो घर से करीब 500 मीटर दूर अपने खेत में लगी बांस की कोठी में दुपट्टे के सहारे निर्मला का शव लटकता हुआ उसके छोटे भाई मनोज ने देखा। यह भी पढ़ें- किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस इसकी सूचना उसने घर वालों को दी। युवती भाई शिव नारायन सोनकर ने बताया कि उसकी बहन काफी दिनों से मानसिक रोग से पीड़ित थी। उसका इलाज कराने के साथ झाड़फू...