लखनऊ, अप्रैल 19 -- इटौंजा,(लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिगंवा थाना क्षेत्र में गत दस अप्रेल को राम पुरवा निवासी युवक सौरभ को जनपद बाराबंकी के पिलहटी गांव के कुछ युवक काम दिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ दूसरे राज्य ले गए थे। अब उस युवक की मौत की खबर आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों का गुस्सा थाने पर फूट पड़ा। सौरभ की माँ मनोरमा के अनुसार उनका बेटा पिलहटी गांव के निवासी अखिलेश और कान्हा के साथ 10 अप्रैल को घर से निकला था। बताया गया था कि चेन्नई में काम मिलेगा। लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद भी जब सौरभ घर नहीं लौटा और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका तो परिवार में चिंता और बेचैनी बढ़ने लगी। यह भी पढ़ें- घर से गायब युवक की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों का थाने पर हंगामा, पुलिस ने दो को हिरासत में ...