घर से गायब युवक का पेड़ से लटका मिला शव
पीलीभीत, जून 26 -- कलीनगर, संवाददाता। एक दिन पहले घर से गायब हुए युवक का शव आम के बाग में लटकता मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।थाना माधोटांडा के गांव जमुनिया खास के रहने वाले 18 वर्षीय विकास कुमार पुत्र राजेंद्र का गुरुवार को घर में विवाद हो गया। उसके बाद विकास घर से चला गया। उसके वापस न लौटने पर परिजनोंने तलाश की लेकिन विकास का कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने विकास का शव गांव के पास मौजूद बाग मे आम के पेड़ पर लटकता देखा। जानकारी लगते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी करने लगी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.