संभल, अप्रैल 2 -- ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव धारंगपुर में बुधवार नाले में युवक का शव मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव धारंगपुर निवासी सलमान पुत्र इसरार (24वर्ष) 27 मार्च की शाम को घर से गायब हो गया था। शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। 28 मार्च को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई। परिजन लगातार युवक की तलाश कर रहे थे। बुधवार को ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे। तभी गांव के बाहर नाले से बदबू आ रही थी। जब ग्रामीणों ने जाकर देखा तो नाले में शव पड़ा दिखा, जिसे देख गांव में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.