बागपत, मई 29 -- सहबानपुर गांव से लापता हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव सरफाबाद के पास हाईवे किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया शुरू की, तो परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। सहबानपुर निवासी 65 वर्षीय लीलू शर्मा पुत्र बालकिशन बुधवार शाम घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने उसे काफी तलाशा भी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। शुक्रवार को सरफाबाद के किसानों को हाईवे किनारे अज्ञात शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयासों में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान लीलू शर्मा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बता...