नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली, का. सं.। मयूर विहार फेज-दो में एक बंद घर से लाखों के गहने चोरी करने वाले आरोपी को पांडव नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए हैं। डीसीपी राजीव कुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता मुथुर नागा प्रसाद रेड्डी ने पॉकेट बी, मयूर विहार फेज-दो स्थित अपने घर में चोरी की ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि यह वारदात तब हुई जब परिवार शाम पांच बजे करीब 20 मिनट के लिए घर से बाहर गया था। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर उसी इमारत के भूतल में रहने वाले 22 वर्षीय सुहैब से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। मूल रूप से डासना, गाजियाबाद का रहने वाला सुहैब बढ़ई का काम करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...