मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मोरना। बिना बताये घर से निकला व्यक्ति लापता हो गया। जिसके कपड़े गंग नहर झाल पर रखे मिले। परिजनों ने थाने में आकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार उर्फ कोकी बीते गुरुवार की सुबह घर से बिना बताये कहीं चला गया था। शाम तक वापस न लौटने पर चिंतित हुए परिजनों ने अमित की सम्भावित स्थानों पर तलाश की शुक्रवार की शाम अमित ने अपने भांजे शुभम के मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजा की उसने अपने कपड़े निरगाजनी स्थित गंग नहर झाल पर रख छोड़े हैं।वहां से उठा ले जाना।तभी से अमित का मोबाइल बन्द आ रहा है। अमित का कम्बल व कमरे की चाबी नहर झाल पर रखी मिली। रविवार को थाने पहुंचे लापता अमित के चाचा संजय कुमार ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों संग थाने पहुंचे ग्राम प्रधान अमित राठी, संजय कुमार,...