रुडकी, मार्च 13 -- सुल्तानपुर। चौकी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग दो दिन पहले घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए किशोरी को एक युवक के साथ बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार एक गांव की नाबालिग दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद किशोरी के पिता ने भिक्कमपुर चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को किशोरी को एक युवक के साथ बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...