घर से खेलने निकले 11 साल के बच्चे पर कुत्ते का हमला, रातभर नोचा, दर्दनाक मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- सहारनपुर/नागल, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी में आए दिन कुत्ते राहत चलते लोगों पर हमला कर देते हैं। कुत्ते अक्सर बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। कुत्तों के हमले के चलते लोगों में दहशत फैली है। अभी हाल ही में अलग-अलग जिलों से कुत्तों के हमले के चलते लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। सहारनपुर में भी एक बच्चे की कुत्ते के हमले के चलते मौत हो गई। नागल क्षेत्र के बेलड़ा जुनारदार गांव में आवारा कुत्तों ने हमला कर पांचवीं कक्षा के 11 वर्षीय बच्चे को मार डाला और उसके शरीर को रातभर बुरी तरह नोंचते रहे। बच्चे का खून से लथपथ शव शनिवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में मिला। कुत्तों ने उसकी कमर, गर्दन और जांघ को बुरी तरह नोंचा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव मिलने के बाद बच्चे के परिवार में कोहराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.