गंगापार, मार्च 27 -- तीन दिन पूर्व 21 मार्च को सुबह मेजा खास के एक महाविद्यालय में पढ़ने निकली छात्रा को कुछ लोग बहला फुसलाकर भगा ले गए। भागते समय छात्रा घर से दो लाख रुपये नकद व चांदी सोने के आभूषण भी ले गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा को ले जाने वाले राहुल यादव, पप्पी यादव, रहीश निवासी मऊरानी झांसी, दुर्गेश नारायण शुक्ल निवासी रामपुर कोरवा लालगंज प्रतापगढ़, सोनू कुशवाहा निवासी रानीपुर जिला झांसी सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...