बक्सर, मार्च 21 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। घर से कॉलेज के लिए निकली बीए की छात्रा बीते छह दिनों से लापता है। इस मामले में उसके पिता ने एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के नया बाजार की रहने वाली बीस वर्षीया युवती के पिता ने टाउन थाना की पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी के के मंडल महिला महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। बीते 16 मार्च को वह घर से कॉलेज के लिए निकली। इसके बाद घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह दीपू कुमार नाम के एक युवक के संपर्क में थी। वही उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता ने टाउन थाना की पुलिस से बेटी को शीघ्र ढूंढने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...