समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से घर से कॉलेज के काम को लेकर निकली एक छात्रा लापता हो गई है। पीड़ित पिता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गत 6 अप्रैल को वह सुबह करीब 11 बजे कुछ जरूरी कागजात जमा करने के लिए कॉलेज के लिये निकली थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...