घर से कुछ दूर बागीचे में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
जौनपुर, जुलाई 1 -- जफराबाद(जौनपुर)। लाईनबाजार क्षेत्र के परियावा गांव के शहजादनगर पुरवा के पास बगीचे में मंगलवार की रात एक युवक का शव चिलबिल के पेड़ से गमझे से सहारे फाँसी पर लटकता मिला।घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव के निवासी विजय यादव पुत्र भुल्लूर यादव 150 मीटर दूर स्थित एक बगीचे में एक चिलबिल के पेड़ से गमझे के सहारे से लटक रहा था।चर्चा है युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा होता रहता था।पत्नी इस समय मायके में गयी थी।मंगलवार की शाम को ही उसका परिवार के सदस्यों के साथ कुछ कहासुनी हुई थी।पारिवारिक विवाद के चलते ही उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.