गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार इलाके के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा बुधवार की सुबह करीब पांच बजे घर से अचानक लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार को किशोरी की मां ने खोराबार थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देते हुए अपहरण की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कराया है। मां द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया गया है कि उसकी नाबालिग बेटी समीप के एक विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा है। बताया कि मंगलवार, 2 दिसंबर को किसी बात पर बेटी को बैठाकर डांट-डपट दिया था। उसी बात से नाराज होकर वह अगले दिन बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे घर से निकल गई और तब से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर ...