सहरसा, अप्रैल 27 -- सोनवर्षा राज। स्थानीय थाना क्षेत्र के लगमा पंचायत अंतर्गत डुमरा गांव में पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी ने बताया कि वार्ड संख्या एक अखिलेश यादव को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- घर से कट्टा बरामद, युवक धराया यह भी पढ़ें- कटिहार: देसी कट्टा, दो कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...