मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना के आयाची ग्राम में चोरों ने शनिवार देर रात एक घर में घुसकर लैपटॉप और दो स्मार्टफोन चोरी कर लिया। मामले में पीड़ित गृहस्वामी पुलिस राम ने अहियापुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि घटना के समय वह घर में सो रहे थे। देर रात चोर घर के बाहर सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे और टेबल पर रखा एक लैपटॉप तथा दो स्मार्टफोन चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो सामान गायब मिला। थानेदार ने बताया कि शिकायत के आधार जांच कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- सहरसा: कई घरो में चोरी की रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...