फरीदाबाद, जून 20 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने डबुआ कालोनी स्थित एक घर से आभूषण चोरी करने के मामले में डबुआ कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ चूना को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशापूर्ति करने के लिए उसने डबुआ कॉलोनी स्थित एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने घर पर ताला लगा देखकर घर में जाकर चोरी की थी। डबुआ कॉलोनी निवासी नीतीश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि नौ जून को उसका सारा परिवार काम पर चला गया था। जब शाम को वापस आकर देखा तो घर का सारा सामान अस्त- व्यस्त पड़ा था। यह भी पढ़ें- दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की ज्वैलरी और नगदी चोरी घर से सोने के आभूषण व नकदी गायब थे।इस मामले में थाना डबुआ में मामला दर्ज किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...